हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा का कार्यालय समय के साथ हाईटेक हो रहा है। श्रद्धालुओं को आने वाले समय में अब एक क्लिक पर हरकी पैड़ी और श्री गंगा सभा के कार्यकलापों की जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं दूरदराज बैठे श्रद्धालु मुख्य आरती की बुकिंग भी आनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए श्री गंगा सभा की ओर से बेवसाइट तैयार कराई जा रही है।
इसके लिए संबंधित को श्री गंगा सभा के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करना पड़ता था। मुख्य आरती के लिए 2100 रुपये और अन्य आरतियों के लिए पहले से ही 1100 रुपये निर्धारित हैं। इस साल नव संवत्सर दो अप्रैल से बुकिंग शुरू हुई है। अगस्त तक कोई बुकिंग नहीं है।
फिलहाल 21 मार्च 2023 तक की बुकिंग ली जा रही है। 22 मार्च 2023 से 2023 और 2024 के लिए बुकिंग शुरू होगी। श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री गंगा सभा की ओर से आनलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
हालांकि फोन के जरिये आरती बुकिंग की सुविधा पहले से उपलब्ध है। वेबसाइट पर काम चल रहा है। श्रद्धालु को यह सुविधा अधिकृत वेबसाइट https://shrigangasabha.org/पर मिलेगी।

Date : 24-May-2022
Penned by Reeta Joshi