प्रसिद पर्यावरणविद् व पद्मविभूषित सुंदरलाल बहुगुणा को बीते दिन 21 मई को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया गया। उनकी पुण्यतिथि पर सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमे हिमालय बचाओ आंदोलन की ओर से पर्यावरणविद् व जमना लाल वजाज पुरस्कार से सम्मानित धूम सिंह नेगी को ‘हिमालय प्रहरी सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के आदर्शों व उनके कार्यों को आधार बनाकर उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाएगा। महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी भट्टाचार्य ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पर्यावरणविद् धूम सिंह नेगी को सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में सुंदरलाल बहुगुणा के साथ जुड़े अनेक वुद्धिजीवी व विभिन्न वर्ग के लोगों के लेख का संकलन कर तैयार की गई पुस्तक संकल्प के हिमालय सुंदरलाल बहुगुणा व जर्ज जेम्स की पुस्तक का हिंदी अनुवाद पारिस्थिकी, स्थायी आर्थिकी है’ का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी ने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

Date : 23-May-2022
Penned by Reeta Joshi