IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आकाश मधवाल बीते शाम रूड़की पहुंचे | इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आकाश मधवाल का जोरदार स्वागत किया | वहीं इस मौके पर आकाश ने कहा कि IPL के दौरान सीनियर खिलाड़ियों के साथ बिताया गया उनका समय काफी अच्छा रहा और साथ ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को भी मिला |

आकाश मधवाल ने कहा कि आईपीएल के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ बिताया गया समय बहुत महत्वपूर्ण रहा और उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है | उनका सपना है कि वह इंडियन टीम के लिए भी खेलें | उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत करेंगे और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे |
Date : 23-May-2022
Penned by Reeta Joshi