सुशांत सिंह राजपूत की याद में केदारनाथ मंदिर के पास बनेगा फोटोग्राफी प्वाइंट, सतपाल महाराज ने किया ऐलान

By New31 Uttarakhand

 

फिल्म ‘केदारनाथ’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद में उत्तराखंड सरकार केदारनाथ धाम में एक फोटोग्राफी प्वाइंट तैयार करने जा रहा है | इस फोटोग्राफी प्वाइंट में केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्री, खासतौर पर सुशांत के चाहने वाले फोटो खिंचवा सकेंगे |

उत्तराखंड के केदारनाथ में दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक फोटोग्राफी पॉइंट बनाया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने केदारनाथ नाम से एक फिल्म में काम किया था। ऐसे में सरकार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए केदारनाथ मंदिर के पास एक फोटोग्राफी पॉइंट बनाने की योजना तैयार कर रही है। बता दें कि बॉलिवुड फिल्म केदारनाथ में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में मुंबई के अपने अपार्टमेंट में सीलिंग से लटके पाए गए थे।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि राज्य के पर्यटन विभाग को इस संबंध में एक कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया गया है | वहीं सतपाल महाराज ने कहा, ‘मैंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में एक फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव दिया है | सुशांत ने यहां एक अच्छी फिल्म बनाई थी और हम चाहते हैं कि केदारनाथ में उनके नाम का फोटोग्राफी प्वाइंट बनाकर हम उन्हें श्रद्धांजलि दें.’ साथ ही सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं कि बॉलीवुड को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करने की दिशा में काम किया जाए, ताकि यहां अच्छी फिल्में बनें और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले |

इस मौके पर महाराज ने कहा कि इससे बॉलिवुड के अन्य फिल्म मेकर्स यहां अपनी फिल्म शूट करने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि, सतपाल महाराज का यह ऐलान लोगों को चौंका रहा है। हाल ही में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भारी संख्या में केदारनाथ आ रहे अति उत्साही यूट्यूबर्स और व्लॉगर्स के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग की थी। ऐसे में सतपाल महाराज का फिल्मों की शूटिंग के लिए मेकर्स को प्रेरित करने वाले बयान पर हैरानी जताई जा रही है।

 2018 में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ की अधिकतर शूटिंग केदारनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में हुई थी | 2013 की केदारनाथ त्रासदी पर आधारित इस फिल्म में सुशांत ने तीर्थयात्री को कंडी में बैठाकर धाम तक पहुंचाने वाले कंडी संचालक की भूमिका निभाई थी | इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था | हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में मौत हो गई थी | जिस खबर ने बॉलीवुड समेत उनके प्रशंसकों को हिला कर रख  दिया था |

Date : 23-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.