उत्तराखंड : यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए 15 तक करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

By New31 Uttarakhand

देहरादून-  उत्तराखंड की जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी ने 2022 -23 सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून है।

विश्वविद्यालय के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन के लिए आगामी 2 जुलाई को परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें परीक्षा दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ, गुवाहाटी, पटना बेंगलुरु और केरल के मलप्पुरम में आयोजित की जाएगी। दरअसल आवासीय कोचिंग अकादमी को यूजीसी द्वारा छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए वित्त पोषित किया जाता है।

Date : 23-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.