रामनगर में छात्रा के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद मचा हड़कंप

By New31 Uttarakhand

रामनगर में आज एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के कोरोना संक्रमित निकलने पर कॉलेज और आसपास के ईलाकें में हड़कंप मच गया | वहीं छात्रा के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर छात्रा के 6 परिजनों समेत छात्रा को आइसोलेट किया गया है, फिलहाम मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है |रामनगर में इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कॉलेज और इलाके में हड़कंप मच गया | वहीं मामले की पुष्टि करते हुए नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि रामनगर में स्थित जीजीआईसी की एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई है | यह छात्रा अपने कॉलेज से एनसीसी के कैंप में रानीबाग गई थी, जिसके बाद रानीबाग में मौजूद करीब 300 छात्राओं और स्टाफ का सैंपल हल्द्वानी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया है | जबकि रामनगर में छात्रा के संपर्क में आने वाली 60 छात्राओं और कॉलेज स्टाफ का सैंपल रामनगर की स्वास्थ्य विभाग टीम ने लिया है | इस दौरान डॉ कौशिक ने बताया कि इन सभी की रिपोर्ट सोमवार तक प्राप्त होगी | इसके साथ ही छात्रा के 6 परिजनों को आइसोलेट करने की कार्रवाई करने के साथ ही छात्रा को भी कैंप से बुलाकर आईसोलेट किया गया है | फिलहाल डॉ प्रशांत कौशिक का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है |

Date : 22-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.