खुद गायब होकर टीचर ने अपने बदले स्कूल में रख ली दूसरी टीचर, हो गई सस्पेंड

By New31 Uttarakhand

 उत्तराखंड में शिक्षा महकमे में लापरवाही की एक के बाद एक कई मामलों में अब तक दर्जनभर शिक्षक सस्पेंड हो चुके हैं, कहीं छात्रों के साथ छेड़खानी के मामले तो कहीं स्कूल से गायब रहना या फिर कई जगह स्कूल की छुट्टी करा देने जैसे मामलों में अब तक टीचरों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। एक बार फिर पौड़ी जिले के ऐकेश्वर ब्लॉक में फिर से लापरवाही का मामला आया है। जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुद की स्कूल से गायब रही और अपने बदले किसी और टीचर को बच्चों को पढ़ाने के लिए रख गई। जिसे सेवा के प्रति गंभीर लापरवाही का मामला मानते हुए सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज ने निलंबित करने का आदेश दे दिया और निलंबित प्रधानाध्यापिका को बीइओ कार्यालय के ऐकेश्वर सबद्ध किया है।

दरअसल ग्रामीणों की शिकायत पर एकेश्वर बुसरा के ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय में जब निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापिका द्रोपति बिना बताए स्कूल से नदारद मिली, यही नहीं विद्यालय से नदारद होने के साथ-साथ उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में अपने खर्चे पर एक दूसरी टीचर को रखा हुआ है जिसके बाद सीईओ प्रभारी डीईओ बेसिक डॉक्टर आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

Date : 21-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.