बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। कंगना स्टारर ‘धाकड़’ आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कंगना के अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा बज बना हुआ है। इसी बीच अब कंगना के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कंगना ने फिल्म रिलीज के पहने ही खुद को एक बेहद कीमती तोहफा दिया है, जिसक कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। कंगना ने एक नई कार रखीदी है। इस कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए जातने हैं कंगना ने करोड़ों की कीमत वाली कौन सी कार खरीदी है।
कंगना रनोट ने नई मर्सिडीज कार खरीदी हैं। इस दौरान का कंगना का वीडियो Voompla के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना के साथ इस दौरान उनकी मां, पापा सहित परिवार के अन्य सदस्यों भी नजर आ रहे हैं। वहीं कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी अपने बेटे पृथ्वी के साथ इस खुशी के पल में मौजूद हैं। वीडियो में कंगना रनोट ब्लैक कलर की प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वहीं वीडियो में उनके बगल में उनकी मर्सिडीज कार खड़ी दिखाई दे रही है। वहीं एक्ट्रेस की मां नई कार की पूजा करती नजर आ रही हैं। इस कार की अनुमानित कीमत 3 से 4 करोड़ के बीच बताई जा रही है |
Date : 20-May-2022
Penned by Reeta Joshi