बाबा नीम करौरी महाराज जी की प्रेरणा से संचालित संस्था श्री आनंद आश्रम के कार्यालय में संस्थापक टी एस रावत जी की अध्यक्षता में बीते दिन 19 मई को एक बैठक आयोजित हुई । इतिहास में किसी संस्था द्वारा प्रथम बार दिया जाने वाला चंद रत्न पुरस्कार जो की चंद संस्थापक महाराजा सोम चंद की स्मृति में दिया जा रहा है| आधिकारिक घोषणा अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद द्वारा की गई गयी। यह चंद रत्न पुरस्कार स्वयं कनक चंद द्वारा बनाया गया है जिसे वह संस्था के माध्यम से शुरू कर रही हैं।
इस पुरस्कार से पदम यशोधर मठपाल, वीर चक्र प्राप्त कर्नल मनोहर सिंह चौहान, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर समृद्ध चंद और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर लक्ष्य सेन को संस्था के स्थापना दिवस के दिन होने वाले कार्यक्रम में 21 मई को नवाजा जाएगा | जिसके मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त श्रीमान दीपक रावत जी हैं। कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला टोलिया और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमुवाल जी होंगें।
Date : 20-May-2022
Penned by Reeta Joshi