आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। यानी कि कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।
कर्नल अजय कोठियाल के चेहरे पर 2022 में आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ा था लेकिन ना तो कर्नल अजय कोठियाल अपनी जमानत बचा पाए ना ही अपने साथियों की जमानत बचा पाए तो आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।
2022 के चुनाव के बाद कई अवसर ऐसे आए जब कर्नल अजय कोठियाल से आम आदमी पार्टी किनारा करते हुए दिखी। दैनिक उत्तराखंड लगातार कई समय पहले से यह कह और लिख रहा था कि आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल से साइड लाइन हो रही है और आज कर्नल अजय कोठियाल के त्यागपत्र ने दैनिक उत्तराखंड की खबर पर मुहर भी लगाई है।
