एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल  ने रुकवाई नाबालिग की शादी, अपराधों को लेकर लोगों को किया जागरुक

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर में बीते दिन नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया | जिसकी सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल  ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, नाबालिक के परिजनों की काउंसलिंग की और नाबालिग के बालिग होने पर ही उसकी शादी करवाने के लिए लोगो को जागरुक किया | बागेश्वर जिले के एक गांव में बीते दिन एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल  को सूचना मिली की जिले में एक नाबालिग लड़की का विवाह करवाया जा रहा है , जिसको लेकर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल  तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और मामले की जांच की | इस दौरान पता चला कि नाबालिग की शादी जून में तय की गई है, जिसको लेकर परिवार वाले तैयारियां कर रहें हैं | वहीं जब लड़की की जन्मतिथि को लेकर दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि लड़की अभी नाबालिग है | जिसको लेकर नाबालिक के परिजनों की काउंसलिंग की गई और उसके बाद नाबालिग के पिता ने बेटी का विवाह बालिग होने पर ही करवाने की बात कहते हुए एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा | वहीं इस मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल   ने गांव में उपस्थित लोगो को बाल विवाह, बाल अपराध, महिला सुरक्षा,चाइल्ड हेल्प लाइन,बाल भिक्षा वृत्ति,और मानव तस्करी समेत साइबर क्राइम औरकई जरूरी जानकारी देकर जागरुक किया |

Date : 16-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.