रामनगर में आपसी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

रामनगर कोतवाली पुलिस में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा युवक पर प्राणघातक हमला कर उसके सिर पर धारदार हथियार एवं लोहे की राड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था मामले में जहां एक ओर घायल को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ला मोती महल निवासी पवन सती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसी के मोहल्ले में रहने वाले राम सिंह रावत का उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इसके बाद राम सिंह ने पवन सती के सिर पर लोहे की राॅड से प्राण घातक हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 109 ,115, 324(2) ,352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.