उत्तराखंड मे इन दिनों एक के बाद एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।हालाँकि कई मामलों मे चालक को नींद की झपकी के कारण भी सामने आये है। ठीक इसी तरह एक मामला अब रूड़की से सामने आया है जहाँ हरिद्वार-मंगलौर बाईपास से गुजर रहे ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके चलते ट्रक हाईवे किनारे खाई में जा पलटा। दरअसल हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक और परिचालक को मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दे सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह मुजफ्फरनगर से एक ट्रक सामान लेकर सिडकुल बहादराबाद के लिए निकला था। जैसे ही ट्रक मंगलौर हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा तो एक ढाबे के सामने अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में पलट गया। जिसके बाद तुरंत आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। हालाँकि करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने ट्रक का केबिन खोलकर चालक और परिचालक को बाहर निकाला। साथ ही दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। बता दे कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक आकाश पाल पुत्र विजेन्द्र निवासी सेठी खास, और परिचालक विशाल पाल पुत्र सत्यपाल निवासी रामपुरी मोहल्ला घायल हो गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि सुबह के समय चालक को नींद की झपकी आना ही इस हादसे की वजह है।