पौड़ी के थापली-अणेथ मोटरमार्ग पर देर शाम एक सड़क हादसा हो गया | जिसमें वाहन सवार 5 लोगों में से एक की मौत हो गई है । जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गए | घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बीती शाम प्रदेश के पौड़ी जिले में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष पौड़ी विनोद गुसांई के अनुसार थापली से अणेथ गांव की ओर जा रही टैक्सी कार अणेथ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे। चीख-पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में वाहन चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
Date : 14-मई-2022
Penned by Reeta Joshi