रामनगर में मोटर साईकिल पर पेड़ गिर गया, बाईक पर बैठे तीन लोगो पर तेज आंधी बारिश के चलते विशालकाय पेड़ गिरने से तीनो लोग चपेट में आ गए। उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज ने सबको सचेत कर दिया है, जहां बदलते मौसम से लोगो को गर्मी से राहत मिली है | वहीं गुरुवार की देर रात नेशनल हाईवे-309 ग्राम ढिकुली के समीप तेज आंधी व तूफान के बाद एक विशाल पेड़ अचानक वहां से गुजर रहे, तीन बाइक सवार को पर गिर गया | जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई घायल हो गए | आपको बता दें कि कालाढूंगी वार्ड नंबर 5 निवासी धीरज एवं सगे भाई शुभम एवं नीरज शादी विवाह में ढोल बजाने का काम करते हैं | गुरुवार को यह तीनों लोग ग्राम ढिकुली में स्थित एक रिसोर्ट में आई विवाह समारोह में ढोल बजाकर वापस बाइक से घर जा रहे थे, इसी बीच रिंगोडा के समीप अचानक आंधी तूफान के पास एक पेड़ इन तीनों युवकों की बाइक पर गिर गया | जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया | घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है | घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है | घटना में नीरज मामूली रूप से घायल हुआ है, जबकि गंभीर रूप से घायल शुभम का अस्पताल में उपचार चल रहा है | पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है।
Date : 13-May-2022
Penned by Reeta Joshi