भागीरथी नदी में टापू पर फंसे 7 मजदूर, जारी है रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

By New31 Uttarakhand

उत्तरकाशी के मनेरी में देर रात कुछ मजदूर भागीरथी नदी के टापू में फंस गए | जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए | टापू पर फंसे लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला, बता दें कि टापू पर 7 से 8 मजदूर रह रहे थे | जो नदी में पत्थरों औऱ लकड़ी की पुलिया से आवाजाही कर रहे थे |

उत्तरकाशी के मनेरी में देर रात कुछ मजदूर भागीरथी नदी के टापू में फंस गए | जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची | रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मजदूरों को टापू से सुरक्षित बाहर निकाला | इस दौरान SDRF के इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि पुलिस को 8 से 9 लोगों के मनेरी के पास नदी में टापू पर फंसे होने की सूचना मिली थी |  जिसके बाद महिपाल सिंह रावत के नेतृत्व में 7 जवानों की टीम ने मजदूरों का रेस्क्यू किया | वहीं रेस्क्यू में पता चला कि टापू पर 7 से 8 मजदूर रह रहे थे | जो नदी में पत्थरों औऱ लकड़ी की पुलिया से आवाजाही कर रहे थे और देर रात भागीरथी का जलस्तर बढ़ने से पुलिया बह गई | जिसमें फंसे मज़दूरो में 3 लोग ही टापू से बाहर आये | लेकिन बाकी लोगों ने आने से मना कर दिया, जिसके बाद मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया |

Date : 13-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.