वेज पिज्‍जा आर्डर पर कर दी नानवेज की डिलीवरी, अब हर्जाने के रूप में देने होंगे नौ लाख से ज्‍यादा रुपये

By New31 Uttarakhand

रुड़की में शाकाहारी पिज्जा आर्डर करने पर मांसाहारी पिज्जा की डिलीवरी करने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने डोमिनोज पिज्जा पर 9 लाख 65 हजार 918 रुपये का हर्जाना लगाया है। साथ ही इससे उपभोक्ता की धार्मिक भावना आहत करने का मामला बताया। मामला वर्ष 2020 का है। रुड़की के साकेत कालोनी निवासी शिवांग मित्तल ने 26 अक्टूबर 2020 को शाम साढ़े आठ बजे आनलाइन पिज्जा टाको और चोको लावा केक लिए आर्डर किया। उन्होंने शाकाहरी पिज्जा की 918 रुपये की कीमत भी अदा कर दी। इसके बाद उन्होंने पैकेट को खोला तो उसमें अजीब सी बदबू आ रही थी। इसके बाद शिवांग को उल्टियां होनी शुरू हो गई। उनकी हालत खराब हो गई।

भावनाए हुई आहत

शिवांग मित्तल ने बताया कि उनके परिवार में कोई मांसाहारी नहीं है। पूरा परिवार परेशान हो गया। कंपनी की ओर से मांसाहारी पिज्जा भेजकर उनका धर्म भ्रष्ट किया गया। इससे परिवार की भावना आहत हुई है।

पुलिस को दी तहरीर

उन्होंने पिज्जा कंपनी के खिलाफ गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों को शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जिला उपभोक्ता आयोग में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद उन्होंने इस संबंध में तीन फरवरी 2021 को  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि पिज्जा कंपनी की ओर से शाकाहारी पिज्जा आर्डर करने पर भी मांसाहारी पिज्जा भेज गया। जो उपभोक्ता सेवा में घोर लापरवाही है।

आयोग ने अपने फैसले में पिज्जा कंपनी को आदेश दिया है कि वह एक माह के अंदर उपभोक्ता को पिज्जा की कीमत 918 रुपये मय 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ ही मानसिक, शारीरिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में साढ़े चार लाख रुपये और विशेष हर्जे के रूप में 5 लाख रुपये का भुगतान करें। डोमिनोज पिज्जा कंपनी को कुल 9 लाख 65,हजार 918 रुपये का भुगतान होगा।

Date : 12-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.