हल्द्वानी के कुलयालपुर में सोमवार को चाची की हत्या करने वाले कलयुगी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी के कुलयालपुरा क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला की कल चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल हत्या का कारण लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी विवाद है वहीं पुलिस अब कई और एंगल से भी मामले की जांच कर रही है, एसपी ने कहा फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
हालाँकि पुलिस की पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे घर से स्कूटी लेकर निकला था। इसके बाद सीधे बर्तन बाजार पहुंचा और वहां से चाकू खरीदा। जहाँ से सीधे नवाबी रोड पर गली नंबर दो में चाचा कालीचरण के मकान पर पहुंचा। साथ ही गौरव ने पुलिस को बताया कि उस समय चाचा के घर में ताला लगा था। जैसे ही चाची कुसुम को मंदिर से लौटते देखा तो उसके पीछे-पीछे घर में घुस गया। और 11:30 से 12 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी लेकर जिस रास्ते आया था, उसी रास्ते से फरार हो गया।