शुक्रवार सुबह नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना सामने आयी है। दरअसल सेंट्रल नेपाल के मदन-आश्रित हाइवे पर हुए भूस्खलन के चलते दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं। जो भारी बारिश के कारण उफान पर थी। वही मिली जानकारी के अनुसार दोनों बसों में 63 यात्री सवार थे, जो अब लापता हैं। हालांकि इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन भारी बारिश और उफनती नदी के चलते बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। दरअसल हादसा इतनी तेजी से हुआ कि बसों में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। आपको बता दे घटना सुबह 3.30 बजे की है और अब तक लापता यात्रियों का कोई अता पता नहीं।
वहीं चितवन के मुख्य जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों बसें काठमांडू से रौतहट की ओर जा रही थीं। इनमें से एक बस एंजेल थी, जिसमें 24 लोग सवार थे, और दूसरी गणपति डीलक्स, जिसमें 41 लोग थे। कुल मिलाकर 63 लोग इस हादसे में लापता हैं। साथ ही बसों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी के कारण यह हादसा और भी अधिक दर्दनाक हो गया है। दरअसल मुख्य जिलाधिकारी के मुताबिक, तीन यात्री अपनी किस्मत से बच गए और गिरती हुई बस से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इन तीनों ने बताया कि वे गणपति डीलक्स बस में सवार थे। और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पा कुमार दहल ने सभी सरकारी एजेंसियो को सभी यात्री की खोज और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है।