नीट पेपर लीक मामले मे और करना पड़ेगा इंतजार, अगले हफ्ते तक टली सुनवाई

By New31 Uttarakhand

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आज गुरुवार को अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की। दरअसल सीबीआई ने सील कवर में ये रिपोर्ट दाखिल की। साथ ही नीट पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं को आइटम नंबर 40 से 45 के बीच लिस्ट किया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक मामले की आज गुरुवार को होने वाली सुनवाई अगले हफ्ते तक के लिए टाल दी गई है। बता दे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आज की सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की सुनवाई अगले हफ्ते सोमवार को होगी लेकिन इस पर एसजी ने कहा कि वह सोमवार और मंगलवार को यहां पर नहीं हैं जिसके बाद चीफ जस्टिस ने गुरुवार 18 जुलाई को सुनवाई की तारीक तय की।

साथ ही कोर्ट ने केंद्र और एनटीए के हलफनामे को रिकॉर्ड पर ले लिया। वही सीजेआई ने याचिकाकर्ताओं को जवाब दाखिल करने के निर्देश भी दिये। हालाँकि पेपर लीक मामले में सीबीआई अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच एजेंसी ने 2 दिन पहले ही पटना से एक अभ्यर्थी समेत 2 और लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं पेपर लीक से जुड़े जांच मामले में सीबीआई की ओर से अब तक 6 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.