आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाना है। दरअसल 29 जून को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में होने वाले इस मुकाबले पर दुनिया भर के फैन्स की निगाहें टिकी हुई हैं। आपको बता दे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जहां इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं, एडेन मार्करम की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दरअसल फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। लेकिन चिंता की बात ये है की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। Accuweather.com के मुताबिक ब्रिजटाउन में 29 जून को मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान 20 से 47 प्रतिशत है। वही स्थानीय समयानुसार 29 जून की सुबह 3 से 5 बजे और फिर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक ब्रिजटाउन में बारिश एवं आंधी-तूफान का पूर्वानुमान किया जा रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि मैच के दौरान शायद ही बारिश का खलल पड़े क्योंकि मुकाबला सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक खेला जाना है।
बता दें कि आईसीसी ने 190 मिनट का अतिरिक्त समय रखा है, ताकि मैच का नतीजा 29 जून को ही निकाला जा सके। फिर भी यदि 29 जून को नतीजा नहीं निकल पाता है तो भी घबराने की कोई बात नहीं है। क्युकी आईसीसी ने इस मैच के लिए रिजर्व-डे भी रखा है। हलाकि बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते 29 जून को मिनिमम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व-डे यानी 30 जून को किया जाएगा और रिजर्व-डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था। अगर रिजर्व-डे में भी बारिश का खलल पड़ता है और मिनिमम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता हैं तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। जैसे 2002 के चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।