योग दिवस के कार्यक्रम में जाते वक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी वाहन के एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। जिसमे मंत्री गणेश जोशी का सरकारी वाहन इनोवा आगे से पूरी तरह से डैमेज हो गया है। हालांकि गनीमत रही की मंत्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। बता दे ये घटना देहरादून में राजपुर रोड पर हुई। वही कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से यह दुर्घटना हुई और वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते यह हादसा हो गया। साथ ही उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालाकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया और सभी प्रकार की जाँच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जाँच के बाद घर भेज दिया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के वाहन का हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे