कर्ज की मार झेल रहे  उत्तराखंड के सीएम धामी, खातो में जमा है करोंड़ों का कैश

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर वैसे तो लगभग 48 लाख का भारी भरकम कर्ज है, लेकिन साथ ही उनके बैंक खातों में ढाई करोड़ से अधिक का कैश जमा है | प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आम लोगों की तरह ही क़र्ज़ की मार झेल रहे हैं, लेकिन ग़नीमत की बात यह है कि उनके सिर पर अगर लाखों का क़र्ज़ा है तो खाते में करोड़ों जमा भी है | बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना नामांकन दाखिल किया | इस दौरान हलफ़नामे में उन्होंने अपनी संपत्ति और आय का ब्यौरा भी पेश किया | वहीं हलफनामे के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास 42 हजार 340 रुपए नगद हैं | जबकि उन पर 48 लाख रुपये का भारी भरकम कर्जा है |

साथ ही सीएम धामी के बैंक खातों में ढाई करोड़ रुपये से अधिक धन जमा है | उनके नामांकन पत्र में चल-अचल संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार उन्होंने SBI देहरादून से 47 लाख 83 हजार 461 रुपये का कर्ज लिया है और उनके पास 42 हजार 340 रुपये नगद और खाते में ढाई करोड़ रुपये जमा है | जबकि सीएम की पत्नी गीता धामी के पास 40 हजार रुपये नगद और खाते में दस लाख रुपये जमा है | वहीं मुख्यमंत्री के बेटे दिवाकर धामी और प्रभाकर धामी के बैंक खाते में 86 हजार रुपये जमा है | वहीं अपनी education qualification की जानकारी देते हुए सीएम धामी ने बताया कि उन्होंने लखनऊ Mumbai से मास्टर ऑफ HRM and IR किया है |

Date : 11-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.