बाजपुर में कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के परिजनों की तहरीर पर मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है | बता दें कि बीते महीने बाजपुर के ग्राम बरहैनी में विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | जिसके बाद विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर सास और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था | जिसके चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था | वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विवाहिता की सास और पति को गिरफ्तार किया | इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है |
Date : 10-मई-2022
Penned by Reeta Joshi