करंट लगने और खौलते पानी में गिरने से दो मासूमों की मौत

By New31 Uttarakhand

टनकपुर में घर में खेलते वक्त बिजली के खुले छूटे तार की चपेट में आने और हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर तीन-तीन साल के दो मासूमों की मौत हो गई। चोरगलिया में हुई घटना में झुलसने से दम तोड़ने वाला बच्चा मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र का रहने वाला था।पहली घटना के अनुसार, टनकपुर के वार्ड नंबर निवासी इंतजार हुसैन की तीन साल की बेटी माही मंगलवार देर शाम घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते उसका हाथ घर के अंदर खुले छूटे बिजली के तार से छू गया।

करंट लगने पर तेज झटका खाकर माही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।साथ ही आपको बता दें की दूसरी घटना में लाखनमंडी, चोरगलिया (हल्द्वानी) निवासी लाल सिंह का तीन वर्षीय बेटा तनुज मंगलवार दोपहर खेलते-खेलते खौलते पानी से भरी बाल्टी में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में इलाज के दौरान तनुज की मौत हो गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.