नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में , ITBP का जवान हुआ गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

श्रीनगर में पुलिस ने एक आईटीबीपी के जवान को गिरफ्तार किया है | बता दे कि आईटीबीपी जवान पर वाहन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है | जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़िता दोनों चमोली जिले के जोशीमठ से एक प्राइवेट वाहन में बैठे हुए थे | वहीं इनके साथ वाहन में तीन अन्य लोग भी सवार थे | तभी पीड़िता को उल्टी की शिकायत हुई और पीड़िता पीछे की सीट पर बैठ गई | जिसके बाद आरोपी जवान लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा | वहीं आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने श्रीनगर पहुंचकर, पुलिस को इस मामले की जानकारी दी | जिस पर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया | इस दौरान सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि आरोपी आईटीबीपी में कार्यरत है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है | वहीं पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है |

Date : 9-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.