बॉलीवुड स्टार अभय देओल पहुंचे नैनीताल

By New31 Uttarakhand

बता दें की पिछले कुछ वर्षों में नैनीताल फिल्म निर्माताओं की पसंद बनकर उभरा है। सरोवर नगरी में लगातार शूटिंग हो रही है और बॉलीवुड स्टार्स भी यहां पहुंच रहे हैं। अब अभय देओल भी नैनीताल शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। अभय देओल ‘बन टिक्की’ फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अभय ने मॉल रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड व पंत पार्क में झील किनारे कई सीन फिल्माए।

इस दौरान फिल्म प्रशंसकों का तांता लगा रहा। बताया जा रहा है कि अगले 22 दिनों तक शहर व समीपवर्ती क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग होगी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई थी। वहां के बाद टीम ने नैनीताल का रुख किया है।साथ ही आपको बता दें की उत्तराखंड में शूटिंग होने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को फिल्म में काम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा राज्य की अर्थव्यवस्था होटल इंडस्ट्री के इर्द गिर्द घूमती है। वहीं फिल्म में दिखाए गए शॉर्ट दर्शकों को उत्तराखंड आने के लिए भी लुभा सकते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.