यहां सेक्स रैकेट की सरगना सहित दो दलाल गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में शनिवार को अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर संचालिका एवं दो दलालों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रूद्रपुर में ऊधम सिंह नगर पुलिस की ओर से इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि मानव तस्करी निरोधक बल की प्रभारी बसंती आर्य को शुक्रवार को ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में फुलसुंगा में देह व्यापार के अनैतिक धंधे के संबंध में सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने आज मौके पर छापा मारा।टीम ने मौके से संचालिका समेत उसके दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। इस धंधे का मास्टर माइंड एक महिला है।

जांच में पता चला कि जल्द पैसा कमाने के लिये आरोपी महिला ने अपने दो दलालों संजय कुमार निवासी ग्राम फुलसुंगी और गोवर्द्धन निवासी शिमला बहादुर, वार्ड-1, ट्रांजिट कैम्प, ऊधमसिंह नगर के माध्यम से बेसहारा महिलाओं से अपने घर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त था। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 370 और 120बी के अलावा देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 6 के तहत कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.