देहरादून – चंपावत उपचुनाव के तारीख के ऐलान के बाद जहां बीजेपी विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत को लेकर कार्य योजना बना रही है तो वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चंपावत उपचुनाव में जीत को लेकर खुद को अस्वस्थ बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 3 विधायकों ने पर्यवेक्षक के रुप में अपनी फाइनल रिपोर्ट हाईकमान को सौप दी है, जल्द ही नामों पर चर्चा होने के बाद प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो जाएगा। वही चंपावत विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर पहले चुनाव लड़ चुके हिमेश खर्कवाल से भी कांग्रेसी उम्मीद जता रही है कि वे दोबारा से चुनाव लड़े हालांकि हिमेश खर्कवाल चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है, लेकिन पार्टी हाईकमान के आदेश का इंतजार के बाद वे कोई फैसला लेंगे। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरी ताकत चंपावत में झोंकी जाएगी और कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चंपावत खटीमा से लगी हुई विधानसभा है पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट पर मुख्यमंत्री रहते कोई विकास नही कर पाए इस लिए खटीमा के लोगों ने उन्हें नकार दिया और अब चंपावत से चुनाव लड़ रहे हैं तो यहां की जनता भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
चंपावत उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी,फाइनल रिपोर्ट हाइकमान को भेजी