केदारनाथ पर रह सकेंगे एक हजार श्रद्धालु, पैदल मार्ग के पड़ावों पर की गई ये व्यवस्था

By New31 Uttarakhand

आगामी 6 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार केदारनाथ यात्रा में लाखों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे तीर्थयात्री यहां से सुखद संदेश लेकर जाए। प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह अनेक नयी व्यवस्थाएं की हैं, जिनका तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि सोनप्रयाग से केदारनाथ के भूभाग को 6 सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। पैदल मार्ग पर यात्रा को संचालित करने के लिए 3,265 घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण किया गया है। गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा गौरीकुण्ड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचटटी में 18, भीमबली 70, लिनचोली 400, बेस कैम्प 1200 तथा केदारनाथ में 1000 तीर्थ यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गयी है, जबकि पैदल मार्ग पर दो हजार तीर्थ यात्रियों के रात्रि प्रवास के लिए निजी टैंन्टो की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में लगभग 4 हजार तीर्थ यात्री निजी लांजो पर रात्रि प्रवास कर सकते है। गौरीकुण्ड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर विद्युत, पेयजल व्यवस्था सुचारू कर दी गयी है जबकि पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए चार दर्जन सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की गयी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.