हरिद्वार में सिचाई विभाग की कॉलोनी में हुआ अग्निकांड, SDO के घर में लगी आग

By New31 Uttarakhand

हरिद्वार के सिचाई विभाग की SDO के आवास में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है  | बता दे कि ईद पर्व में घर में लड़ियाँ लगायी जा रही थी, ऐसे में शोर्ट सर्किट होने के चलते घर में आग लग गयी और देखते ही देखते लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया | गनीमत यह  रही की हादसे के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा समय रहते टल गया |

हरिद्वार के बहादराबाद में स्थित उत्तराखंड सिचाई विभाग की क्लोनी में सिंचाई विभाग की एसडीओ के सरकारी आवास में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया | इस दौरान  सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया था | बता दे कआग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, दरअसल बहादराबाद रिसर्च कॉलोनी में सिंचाई विभाग में कार्यरत एसडीओ ‘सलमा जहां’ का सरकारी आवास है | इस दौरान ईद पर्व पर घर को रोशन करने के लिए शनिवार को बिजली की लड़ियां लगाई गई थीं, लेकिन अचानक जोर से आवाज आई ऐसे में जब तक एसडीओ कुछ समझ पातीं, तब तक पूरे घर में आग की लपटें फैल चुकी थीं | वहीँ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी | जिसके बाद आसपास के लोगों ने आग पर पानी डालना शुरू किया और सूचना अग्निशमन दल को दी | वहीँ बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया और आग लगने से SDO को लाखों का नुक्सान हुआ है लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है |

Date : 1-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.