श्रीनगर में वीर गति को प्राप्त हुआ उत्‍तराखंड का जवान

By New31 Uttarakhand

देवभूमि उत्तराखंड के लिए श्रीनगर से एक दुख भरी खबर सामने आई है। जहां श्रीनगर-लेह हाईवे पर 9वीं गढ़वाल राइफल का एक लाल शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह  के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर देश की सेवा करते-करते शहीद हो गए हैं। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस खबर से उनके गांव में भी मातम का माहौल छा गया है। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीर सपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है।

शहीद जवान बाघ सिंह चमोली जिले में थराली विधानसभा के कांडे गांव के रहने वाले थे| वह श्रीनगर-लेह हाईवे पर 9वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे |वह सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए वहीं उनके उनके बलिदानी होने की सूचना के बाद से ही पूरे गांव में शोक की लहर है | साथ ही उनके परिजनो का भी रो रोकर बुरा हाल है | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवान बाघ सिंग को श्रद्धांजलि दी और उनके शहीद होने पर शोक जताया | वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने भी जवान के शहीद होने पर गहरा दुख जताया हैं | राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

खबर से जुडी अधिक जानकारी हमारे चैनल पर देखे –

Date : 1-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.