चीन में कारोबार करना Apple को पड़ा महंगा, हुआ करोड़ो का नुकसान

By New31 Uttarakhand

चीन में कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में अमेरिकी Tech कंपनी Apple को जोरदार नुकसान उठाना पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून के दौरान कंपनी ने 8 बिलियन डॉलर (61,000 करोड़ रुपये) के नुकसान का अनुमान जताया है। बता दें कि चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक शंघाई में पिछले 2 माह से लॉकडाउन लगा है। साथ ही चीन के कई अन्य बड़े शहरों में कोविड प्रतिबंध जारी है। ऐसे में ऐपल प्रोडक्ट की डिमांड में कमी दर्ज की जा रही है।

ऐपल के सीईओ टिम कुम ने अनुमान जाहिर किया है कि चीन में लगे लॉकडाउन की वजह से कंपनी को 4 से 8 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। कोविड-19 प्रतिबंध की वजह से कस्टमर डिमांड में कमी दर्ज की जा रही है। Apple को iPhone निर्माण के लिए इंडस्ट्री वाइड सिलिकॉन शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर भी इस तिमाही में दिख रहा है।

भारत सरकार की लंबे वक्त से कोशिश है कि Apple चीन पर अपनी निर्भरता कम करे। इस योजना के तहत ऐपल भारत में निर्माण में पर जो दे रही है। हाल ही में iPhone 13 की मैन्युफैक्चिरिंग शुरू की है। ऐसे में पिछले एक साल के मुकाबले भारत में ऐपल की मैन्युफैक्चिरिंग में 50 फीसदी का उछाल देखा गया है। बता दें कि केंद्र सरकार भारत को स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहती है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू स्तर पर स्मार्टफोन निर्माण के लिए PLI स्कीम शुरू की है। मोदी सरकार ने Make In India को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI Scheme) शुरू की थी | इस योजना का मकसद देश की जरूरत पूरी करने वाले सेक्टर की मदद करना और उनके लिए आयात पर निर्भरता घटाना है |

Date : 1-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.