राज्य में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भी रुख कर रहे हैं। आज देहरादून के रानीपोखरी के घमंडपुर मार्ग पर साईं मंदिर के पास से गुलदार का शावक बाथरूम में घुस गया। आपको बता दे कि घमंडपुर मार्ग निवासी मंसाराम कुकरेती का बेटा आज सुबह बाथरूम में नहाने के लिए जा रहा था, तो उसने देखा कि बाथरूम में पहले से ही गुलदार का शावक मौजूद है. गुलदार के शावक को देख उसने सुझबुझ के साथ बिना घबराए बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया तथा इसकी सूचना परिजनों को दी |
इस सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। मंसाराम कुकरेती ने शावक के बच्चे के घर में होने की खबर ग्राम प्रधान को दी जिस पर ग्राम प्रधान ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक का रेस्क्यू कर उसे पिंजरे में कैद कर लिया और सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। बड़कोट वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि रेस्क्यू किए गए गुलदार के नर शावक की उम्र लगभग सवा साल है साथ ही पानी की तलाश में शावक आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया होगा |
Date : 30-अप्रैल-2022
Penned by Reeta Joshi