दुबई में फंसा दूल्हा, 3 मई को पौड़ी में होनी  है शादी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के एक नवयुवक  के दुबई से गायब होने की खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही थी | इस युवक की 3 मई को शादी होनी है, उसने 26 अप्रैल को भारत आने का टिकट कराया था, लेकिन युवक को दुबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया फिर अगले दिन का टिकट कराया तो वही कहानी दोहराई गई है |

आपको बता दे टिहरी के यशपाल रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गए थे, वह तीन साल से दुबई के होटल में नौकरी कर रहे थे | लेकिन यशपाल के सामने एक बहुत बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है , अब वह अपनी शादी पर वापस अपने घर नही लौट पा रहे है | ऐसे में 3 मई को यशपाल की शादी कैसे होगी, इसको लेकर घरवाले चिंतित हैं | उनके बूढ़े माता-पिता गांव में उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं |

युवक के  बारे में खबर फैली कि वह दुबई से लापता हो गया है | यह ख़बर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी , दरअसल घर आते वक्त यशपाल के दस्तावेजों में कमी के चलते वह घर नहीं पहुच सका और न ही वह इस सूचना को घर तक पहुचा सका | जिसके बाद सोशल मीडिया पर ग्रामीणों और यशपाल के जानने वालों ने उसके दुबई एयरपोर्ट से लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर डाल दी गयी और देखते ही देखते यशपाल की फोटो के साथ खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी |

इस पूरे मामले में यशपाल के पिता का कहना है कि उनकी आज सुबह ही बेटे के साथ बात हुई है | यशपाल ने उन्हें कागजी कार्यवाही होने के बाद घर आने की बात कही है | यशपाल के परिजनों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे की सकुशल वापसी के लिए उन्होनें विधायक से संपर्क किया , लेकिन विधायक ने उन्हें लिखित में पत्र देने की बात कहते हुये टाल दिया | वही हिंडोलाखाल के ब्लॉक प्रमुख ने सरकार से परिजनों की मदद की माँग की है |

Date : 30-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.