वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल यानी आज रात 12.15 बजे से 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा । चार घंटे का यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई | साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक माना जा रहा है, जो दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा | सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है | ज्योतिष के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है | चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो इस स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती हैं तो इसे सूर्य ग्रहण कहा जा हैं | ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा |
भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
यह आंशिक सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर व दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, जिन देशों में यह नजर आएगा, वहां सूरज करीब 65 फीसदी हिस्सा चांद से ढक जाएगा |यह भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां इसके कोई धार्मिक प्रभाव नहीं दिखेंगे । रात में मंदिर बंद रहते हैं, इसलिए ग्रहणकाल में इन्हें बंद करने की भी जरूरत नहीं होगी । आज शनिश्चरी अमावस्या भी है, लोग इस दिन दान–पुण्य के काम करते है |
ग्रहण काल में भोजन व मंदिरों में दर्शन होते है निषिद्ध
भारतीय पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में भोजन व मंदिरों में दर्शन निषिद्ध होते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद नदियों व घरों आदि में स्नान के बाद दान कर पुण्य अर्जित करने का विशेष महत्व है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर सूरज के प्रकाश को पूर्णत: या आंशिक रूप से रोक देता है। जब चांद सूरज को पूरी तरह से ढक लेता है तब पूर्ण सूर्यग्रहण होता है।
साल 2022 में पड़ेंगे 2 सूर्य ग्रहण
वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो सूर्य या चंद्रग्रहण मात्र एक खगोलीय घटना है । इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ने वाले हैं। इनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा |
30-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi