उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी ने नए प्रदेश अध्‍यक्ष का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे नए प्रदेश अध्‍यक्ष

By New31 Uttarakhand

उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी नए सिरे से संगठन को खड़ा करने में जुटी है |आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए दीपक बाली के नाम की घोषणा की है । दीपक बाली काशीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं साथ ही बाली कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं।आम आदमी पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। दीपक बाली को पार्टी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है, इस मौके पर दीपक बाली का कहना है कि ” हम हारे है, थके नहीं है” |

राज्य में नए सिरे से संगठन को खड़ा करने में जुटी है आम आदमी पार्टी

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कल यानी गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश में संगठन समेत सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड के संगठन व सभी प्रकोष्ठ की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है और संगठन का जल्द पुननिर्माण करने की बात कही है |

Date : 29-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.