हंश फाउंडेशन ने पौड़ी के हिमालयन गढ़वाल विश्विद्यालय पोखड़ा के नए नाम का किया अनावरण

By New31 Uttarakhand

पौड़ी जिले के  हिमालयन गढ़वाल विश्विद्यालय पोखड़ा में बीते दिन नाम संशोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | विश्विद्यालय का नाम हिमालयन गढ़वाल विश्विद्यालय पोखड़ा  से बदलकर महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय किया गया | इस मौके पर माता मंगला और भोले महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की |  माता मंगला ने महाराज अग्रेसन के नाम पर हिमालयन विश्वविद्यालय का नाम रखने के लिये विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जो कि क्षेत्र के लिये सौभाग्य की बात है | वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और सेवा के लिये विश्वविद्यालय को हंस फाउंडेशन से पूरा सहयोग मिलेगा और  विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों की फीस हंस फाउंडेशन की ओर से दी जायेगी |

Date : 28-April-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.