मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, दोनों राज्यों की परिसंपत्तियों के बंटवारे में करेंगे चर्चा

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं | यूपी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 3 मई से 5 मई तक उत्तराखंड में रहेंगे । इस दौरान वह महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) में अपने गुरू अवैद्यनाम की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के बारे में बातचीत भी करेंगे और हरिद्वार में बने उत्तर प्रदेश के नए होटल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही अपने पैतृक विधानसभा यमकेश्वर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यमकेश्वर ब्लाक उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह ब्लाक है। माना जा रहा है कि चार मई को वह अपने पैतृक गांव में जाकर अपने परिवार से भेंट कर सकते हैं।

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड आ रहे हैं। उनका यह तीन दिवसीय दौरा  है। वह पौड़ी जनपद में स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। अगले दिन पांच मई को वह हरिद्वार में दोनों राज्यों की परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे।

Date : 28-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.