karnataka news : प्रधानमंत्री मोदी की कब्र खोदने का आरोप ?

By New31 Uttarakhand

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर राज्य के दौरे पर मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे। पिछले दो महीने से भी कम समय में मोदी राज्य में छठी बार आए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया।

मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ‘कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं। लेकिन मोदी एक्सप्रेस-वे बनाने में मस्त है। मोदी गरीबों का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस को पता ही नहीं है कि देश की करोड़ो माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।’

YOUTUBE

16 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे में राज्य में 16 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.