उधम सिंह नगर में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हो गई | फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभ्भीर रूप से घायल हो गए | वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई | जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है |
उधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पैसों के लेनदेन को लेकर पिपलिया गाँव में नेत्र पाल शर्मा के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी | जिसके बाद नेत्रपाल शर्मा ने भी फायरिंग का जवाब दिया और दोनों पक्षों से हुई फायरिंग में कुलवंत सिंह की मौत हो गई | इसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | इस दौरान घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया | इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है | जहाँ भारी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए | पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | इस मामले में नेत्रपाल शर्मा ने बताया कि अविनाश शर्मा अपने दर्जनों साथियों के साथ उसके घर पहुच आया और जमकर फायरिंग करने लगा | साथ ही उन्होंने बताया कि दबंगो ने उनके घर की महिलाओं से अभद्रता ओर मारपीट करते हुए ,घर से लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया है | वही सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 3 लोग घायल हुए है | उन्होंने कहा कि दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है | मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी |
Date : 27-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi