भारत के नंबर वन ब्लॉगर सौरभ जोशी हर महीने कमाते है 40 लाख, उनके पिता पहले करते थे पेंटिंग

By New31 Uttarakhand

सौरभ जोशी और उनके चचेरे भाई पीयूष छोटे बच्चों से लेकर बड़ों के बीच काफी लोकप्रिय और चर्चित हैं। इनके वीडियो इस कदर पसंद किए जाते हैं कि अपलोड होते ही इन्हें देखने वालों और लाइक करने वालों की संख्या पलभर में ही लाखों तक पहुंच जाती है। 23 साल के सौरभ जोशी मूल रूप से टोटाशिलिंग, कौसानी हाल में हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ओलीविया कालोनी में रहते है | सौरभ न केवल उत्तराखंड, बल्कि देश के व्लाग‍िंग यूट्यूबर में बड़ा नाम बन चुके हैं। यूट्यूब पर उनके व्लाग के 14.4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वीडियो अपलोड होते ही उनके लाखों व्यूज आ जाते हैं। वह 934 वीडियो अब तक अपने पेज पर अपलोड कर चुके हैं। बड़े –बड़े यूट्यूबर के बीच सौरभ काफी फेमस हस्ती बसा चुके है , बालीवुड स्टार से लेकर बच्चे तक इनके फैन है |

सौरभ अपनी विडिओ में घर के सभी सदस्यों को दिखाते है , उनका चचेरा भाई पीयुष बच्चो के बीच काफी लोकप्रिय है | एक और पात्र काफी चर्चित है वह है ओरिया,जो कि सौरभ का पेट डॉग है इसकी हरकतें भी बड़ी संख्या में लोगों को पंसद आती हैं। सौरभ के भाई साहिल जोशी का भी अपना यूट्यूबर चैनल साहिल जोशी VLOGS नाम से है | सौरभ जोशी के पास फार्चूनर, इनोवा व थार  हैं। इन वाहनों से घूमने का उन्हें बड़ा शौक है। अपने, चचेरे भाई पीयूष व कुनाली के साथ मिलकर वह व्लाग बनाते है।

 सौरभ ने लॉकडाउन में खाली रहने के दौरान लाइफ स्टाइल पर परिवार के साथ एक वीडियो बनाया और उसे यू-ट्यूब चैनल पर डाला तो उसे काफी लोगों ने पसंद किया। इसके लिए कोई प्लान नहीं किया था, आइडिया भी नहीं था कि लोग इतना पसंद करेंगे। लाइक और सब्सक्राइबर बढ़ते गए तो कमाई भी बढ़ने लगी। सौरभ अपनी डेली व्लोगिग में अपने रोज का रुटीन दिखाते है| सौरभ जोशी अपने व्लाग के जरिये पहाड़ी व्यंजनों और यहां की नैसर्गिक सुंदरता को व्लाग के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर पहुंचा रहे हैं। भट्ट की चुरकाणी, डुबके को दिखाने के साथ वह यह भी बताते हैं कि कैसे चूल्हे पर खाना बनाया जाता है।

सौरभ ने 12वीं में पढने के दौरान यूट्यूब पर आर्ट चैनल बना लिया था। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में लाकडाउन लग गया। तभी उन्होंने अपने नाम से एक व्लाग बना लिया और सबसे पहले टीम इंडिया के मशहूर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही धोनी के चहेतों की बाढ़ आ गई हो। व्लाग को हजारों लाइक मिले। इसके बाद विराट कोहली और फिर तमाम वीडियो अपलोड हुए। हरियाणा के हासी में रहते हुए सौरभ के छह मिलियन सब्सक्राइबर थे। अब उनके सब्सक्राइबर 14.4 मिलियन हैं। यूट्यूब उन्हें व्यूज के हिसाब से रुपये देता है।

date : 27-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

 

Date : 27-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.