बता दे की अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं।वहीं इस फिल्म पर बात करने के दौरान वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी भी कई जानकारी साझा कर रहे हैं।
साथ ही आपको बता दे की हाल ही में रणबीर अपनी बेटी राहा को लेकर बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें अब दुनिया की हर चीज अपनी बेटी के सामने छोटी ही लगती है।
वहीं रणबीर कपूर के घर जब से नन्ही राहा ने जन्म लिया है, तब से पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया भट्ट कई बार मां बनने का सुखद अनुभव साझा कर चुकी हैं। हाल ही में रणबीर कपूर इस बारे में बात करते नजर आए।
साथ ही उन्होंने कहा कि पेरेंट बनना सबसे अलग फीलिंग होती है, जिसमें आप एक ही वक्त में यह महसूस करते हैं कि सबकुछ बहुत महत्वपूर्ण है और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।