SDM की गाड़ी से डंपर की टक्कर, हादसे में ड्राइवर की मौत, एसडीएम घायल

By New31 Uttarakhand

रुड़की में लक्सर एसडीएम की गाड़ी से डंपर की जोरदार टक्कर हुई है |हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एसडीएम संगीत कनौजिया गंभीर रूप से घायल हैं|एसडीएम लक्सर की गाड़ी और 16 टायर ट्रक की जोरदार भिंडत में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं।जबकि उनके चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार एसडीएम लक्सर लगभग 12:00 बजे के करीब ग्राम थिथौला के पास सोनाली पुल के पास पहुंची थी । इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे 16 टायर ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिंडत इतनी जबरदस्त थी कि एसडीएम की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एसडीएम के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हालत में एसडीएम को इलाज लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इस सड़क पर अक्‍सर भारी वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से चलते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन इन पर अब तक रोक नहीं लगी। खनन वाहन भी अनियंत्रित गति से इस सड़क पर चलते हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Date : 26-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.