काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में एनएच- 74 पर मंगलवार देर रात एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.. कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने के चलते मार्ग पर जाम लग गया… सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और जाम खुलवाया… घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र में परमानंदपुर के पास एनएच 74 पर गलत दिशा से ट्रक आ गया। उससे बचने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़ गई.. कार का इंजन डिवाइडर में बुरी तरह फंस गया था। सभी लोग कार से उतरे ही थे कि इसी दौरान कार में आग लग गई..वहीं लोगो ने रेत आदि डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और विकराल होती चली गई।

इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।