पौड़ी में गर्मी का दौर शुरू होने से पहले ही शहर में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है. आपको बता दें कि
यहां अनियमित पेयजल आपूर्ति स्थानीय जनता की तकलीफ बढ़ा रही है…. जिससे स्थानीय लोगो में अब जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है.

दरअसल शहर में नानघाट और श्रीनगर पेयजल पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है…. लेकिन दोनो पेयजल पंपिंग.. विभागो की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है…एक ओर जहां जल संस्थान लीकेज की समस्या को दूर नही कर पाया है…तो वहीं विधुत विभाग द्वारा बार- बार शट डाउन किए जाने से पौड़ी में नियमित तौर पर पानी की सप्लाई नही हो पा रहा है…जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है….

वही जल संस्थान का घेराव करने पहुंची स्थानीय जनता ने बताया की सर्द मौसम में पेयजल आपूर्ति के ये हाल है….तो आने वाले गर्मियों में क्या होगा…वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता ने दावा किया है… की लीकेज की समस्या को जल्द दूर करवा लिया जाएगा…वहीं गर्मी से निपटने के लिए पानी के टैंकर भेजकर पेयजल आपूर्ति करवाई जायेगी.