जोशीमठ में 15 दिन बाद फिर से नई दरारें दिखीं… यह दरारें पांच घरों में आई हैं। जिन घरों में क्रैक मीटर लगे हैं, वहां पुरानी दरारों का आकार बढ़ा..बताया जा रहा है कि नई दरारें सामने आने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ को लेकर सचिवालय में आपात बैठक बुलाई… दूसरी तरफ जोशीमठ के मसले पर प्रधानमंत्री कार्यालय में आज बैठक होगी। इस दौरान प्रदेश को विशेष दिशा-निर्देश मिल सकते हैं।

आपको बता दें कि जोशीमठ को लेकर आज होने वाली बैठक में वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्याओं के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है… इसके अलावा पीएमओ की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड को विशेष दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं.

बता दें कि आज होने वाली बैठक में वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्याओं के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है.. इसके अलावा पीएमओ की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड को विशेष दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं। बैठक में जोशीमठ पर अब तक की प्रगति की समीक्षा होगी। बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।