वर्त्तमान में सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है, जिससे हमे दुनिया की हर चीज़ के बारे में पता चल जाता है | दूर दराज़ गाँव हो या शहर हो पूरी दुनिया की हर खबर हमे सोशल मीडिया पे मिल ही जाती है | इन्टरनेट और मोबाइल ने हमारी लाइफ को काफी हद तक बदल कर दिया है, अपने दोस्तों ,रिश्तेदारों और करीबियों से अधिक कनेक्टेड हो गए है | आजकल हम अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को भी सोशल मीडिया में शेयर कर ही देते है | और कभी कभी कुछ ऐसी वीडिओज़ होती है, जिसका कंटेंट कुछ अलग होता है और जो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद भी आती है, जिसके बाद वे लोग फेमस हो जाते है | लोग उसे ज़रूर शेयर करते है और धीरे धीरे ऐसी वीडिओज़ वायरल हो जाती है |ऐसी ही एक विडियो हम आपके लिए लेकर आए है जिसमे एक पहाड़ी नयी नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंचकर पहाड़ी गीतों पर झूमती–गाती नज़र आ रही है |
दरअसल हाल ही में उत्तराखंड के बागेश्वर के एक गांव में हुई शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन अपने पति के साथ पहाड़ी गाने में डांस करती हुई दिख रही है, इतना ही बल्कि दुल्हन खुद पहाड़ी गाना गाकर अपने पति के साथ अपने नये वैवाहिक जीवन का स्वागत कर रही है | इस पहाड़ी जोड़े का ये नया अंदाज देखकर शादी में आये मेहमान वाहवाही करते दिख रहे है | पहाड़ी ज्वेलरी, पहाड़ी ड्रेस पिछोड़ा पहने दुल्हन और कोट पैंट पहने दूल्हा सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए है | आप इस विडियो को हमारे न्यूज़ चैनल पर देख सकते है | नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप भी इस शानदार विडियो का लुफ्त उठाइये |
Date: 24-अप्रैल-2022
Penned by Reeta joshi