UKSSSC पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने इस आरोपी को दी शॉर्ट टर्म जमानत

By New31 Uttarakhand

UKSSSC मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने एक आरोपी को बेल दे दी है… आरोपी और लखनऊ की आरएमएस कम्पनी के डायरेक्टर राजेश कुमार चौहान को पत्नी के इलाज के लिए शार्टटर्म जमानत दी गई है। वेकेशन जज न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने मानवता के आधार पर चौहान को बेल दी है…

आपको बता दें कि यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में आरोपी राजेश कुमार चौहान ने उच्च न्यायालय में अपनी पत्नी के इलाज के लिए शॉर्ट टर्म जमानत लेने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था…जिस पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने राजेश के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए मानवता के आधार पर उन्हें पत्नी के इलाज के लिए शॉर्ट टर्म जमानत दें दी है.

जानकारी के अनुसार चौहान के खिलाफ UKSSSC सचिवालय रक्षक और बी.डी.ओ.भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के जर्म में केस दर्ज किया था… उनके खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 409 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था…राजेश कुमार चौहान लखनऊ की आर.एम.एस.प्रिंटिंग प्रेस का डायरेक्टर है और इसी प्रेस से उन्होंने पेपर लीक करवाया था।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.