दुल्‍हन का घूंघट उठाते ही दूल्‍हे के उड़े होश, सदमे में आया दूल्हा  

By New31 Uttarakhand

 

बिहार के गोपालगंज में रहने वाले अरुणेश  की शादी दुसरे गांव में रानी के साथ तय हुई। पूरे रस्मो-रिवाज के साथ तिलक समारोह आयोजित हुआ और बारात गई अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनसाथी के साथ पूरा जीवन निभाने की कसमें खाईं | जब दुल्हन को लेकर बारात लौटी और सुहागरात के दौरान किन्नर होने का खुलासा हुआ तो दूल्हा और उसके परिजनों को अहसास हुआ, कि उनके साथ बड़ा धोखा किया गया है । इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहते है ना झूठ बोलकर की गयी शादी ज्यादा दिन नही चलती, इस शादी में भी वही हुआ |

भारत में शादी-ब्याह में शादी विवाह कराने वाले लोग थोडा बहुत झूठ-सच बोलकर दो घरों में खुशियां लाने का प्रयास करते हैं, लेकिन बिहार के गोपालगंज में हुई शादी में जो झूठ सामने आया वह चौंकाने वाला है। यहाँ बारात बैंड-बाजे के साथ गई, विवाह की सभी रस्में निभाई गई , दुल्हन भी विदा होकर आई, पर यह शादी चल न सकी। दूल्हे ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में अपने साथ हुए धोखे का मुकदमा दर्ज कराया है। सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार, दूल्हे को सुहागरात के दौरान पता चला कि उसकी दुल्हन किन्नर है तो उसके होश उड़ गए। पहले तो उसने यह बात छुपाने की सोची । लेकिन सुबह होते-होते वह खुद को रोक नहीं पाया और परिजनों को इसकी  जानकारी दी कि उसकी दुल्हन किन्नर है। लड़के के घरवाले भी इस जानकारी के बाद सदमे में आ गए। उन्होंने इस बात की शिकायत ‘लड़की’ के पिता से की। 

सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज होने के बाद , लड़की के घर वाले हरवे-हथियार के साथ लड़के के घर पहुंचे और शादी में ‘बेटी’ व उसे मिले लाखों के जेवर, गिफ्ट सबकुछ उठाकर ले गए। डर के मारे लड़के पक्ष के लोग इसका विरोध नहीं कर पाए। इस मामले में पंचायत की कोशिश करने पर धमकी दी गई । तब  पीड़ित युवक ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार के कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की गुहार लगाई। 

Date: 24-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

 

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.